कोलकोता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, कल करेंगे 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन
अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: पीएम मोदी कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल पहुंचें। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में पीएम के स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थक जुटे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने लोगों और समर्थकों को निराश नहीं किया। गाड़ी से बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया। एक महीने से भी कम समय में प्रधानमंत्री का कोलकाता का यह दूसरा दौरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र बलों के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
मोदी असम के जोरहाट से रविवार शाम कोलकाता पहुंचेंगे और यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर की सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक एवं रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है।


