लालकिला के पास दिल्ली प्रेरणा राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा संपन्न

(लालकिला परिसर में हिन्दी समर्थकों की हुई सांकेतिक सभा)

 

दिल्ली। प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में लाल किले के पास हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 2025 को राष्ट्रभाषा हिन्दी विषयक अभिव्यक्ति सभा आयोजित की गई। विगत अनेक वर्षों से हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पूरे देश में अभियान चला रहे प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी एवं पूरे देश से आये प्रतिनिधियों द्वारा हिन्दी को शीघ्र राष्ट्रभाषा बनाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया गया। साथ ही स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी संविधान की मंशा के अनुरूप देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा को अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा न दिए जा सकने पर दुख व्यक्त किया गया।
अभिव्यक्ति सभा में राजश्री यादव आगरा, यशोधरा यादव ‘यशो’ आगरा, मंजू यादव ग्रामीण आगरा, डॉ. ओम ऋषि भारद्वाज एटा, डॉ निधि बोथरा जैन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल, कवि सिंगर मास्टर सलीम नीमच मध्यप्रदेश, अनिल राही ग्वालियर, विजय कुमार कुशवाहा ग्राम गोसड़ा समस्तीपुर बिहार, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव जबलपुर, आचार्य विजय तिवारी किसलय जबलपुर, संतोष नेमा संतोष जबलपुर, श्रीमती महिमा दुबे खरगोन मध्यप्रदेश, महेश प्रसाद साह छपरा बिहार, डॉ. रामनिवास तिवारी इंडिया, श्रीमती नीतिन शर्मा नीति (मुरैना) भोपाल, कृष्ण कांत कपासिया (बुलंदशहर) डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी नागपुर, दिनेश चंद्र जाटव जावद नीमच, राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना, आशुकवि दादा भैरु सुनार मनासा, झुम्मक लाल सोनी रतनगढ़, डॉ. गीता पांडेय अपराजिता रायबरेली, कुँवर प्रताप सिंह प्रतापगढ़ राजस्थान, सोनिया नायडू दुर्ग छत्तीसगढ़, ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़, अनिल जी शर्मा दिल्ली, शेखर असोपा श्री गंगानगर, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी देवरिया उ. प्र., डॉ. कालिंदी बृजेश त्रिपाठी कुशीनगर, डॉ गीता पांडेय रायबरेली, उमाकान्त त्रिपाठी निश्चल रीवा, डॉ बालकृष्ण महाजन नागपुर, ईश्वर चन्द्र विद्या वाचस्पति संत कबीर नगर, रामलखन गुप्त वरिष्ठ पत्रकार चाकघाट रीवा म.प्र., गौरव त्रिपाठी रीवा, कवि गोपाल जाटव विद्रोही खड़ावदा मंदसौर, मास्टर सलीम शेख नीमच, कवि पेंटर दिनेश चंद्र जाटव जावद नीमच, मेघा अग्रवाल नागपुर, मुनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय रीवा आदि ने सहभागिता की।
प्रेरणा राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में सर्वश्री कृष्ण कुमार कपासिया बुलंदशहर, मुनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय रीवा, कवि संगम त्रिपाठी जबलपुर, डॉ महिमा दुबे खरगोन, आचार्य विजय तिवारी किसलय जबलपुर, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, श्रीमती प्रतिमा पाठक दिल्ली, श्रीमती सीमा शर्मा मंजरी मेरठ, संयम दुबे खरगौन, ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति संत कबीर नगर, मेघा अग्रवाल नागपुर, सोनिया नायडू दुर्ग, ममता साहू काँकेर ने काव्य पाठ किया।
कवि सम्मेलन का संचालन सीमा शर्मा मंजरी ने किया व आभार कवि संगम त्रिपाठी ने अभिव्यक्त किया।

नागपुर, सोनिया नायडू दुर्ग, ममता साहू काँकेर ने काव्य पाठ किया।
कवि सम्मेलन का संचालन सीमा शर्मा मंजरी ने किया व आभार कवि संगम त्रिपाठी ने अभिव्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button