कुरुक्षेत्र टैंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) के राजेंद्र बंसल बने प्रधान गोल्डी बने महासचिव

कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर :  कुरुक्षेत्र टैंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) की एक मीटिंग सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र कुमार बंसल को प्रधान पद के लिया चुना गया। कुरुक्षेत्र के अधिकांश टैंट संचालक नयी अनाज मंडी में एकत्रित हुए जहाँ सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया और नवनिर्वाचित प्रधान का फूलमालाओ से स्वागत किया , टैंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के महासचिव राजेश राजपाल गोल्डी को बनाया गया जबकि केशियर की जिम्मेदारी रिंकू सिंह को सौंपी आज के कार्यकर्म में मुख्य रूप से बृज भूषण गुप्ता, फकीरचंद गाबा, सुरेश कुमार कोचर, सरदार गुरुमीत सिंह, रामकरण मुहो, तिलक राज, विक्की इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र कुमार बंसल ने सभी सदस्यों का प्रधान चुनने के लिए धन्यवाद दिया व भविष्य में यूनियन के लिए अच्छे व सच्चे कार्य करने का विजन प्रस्तुत किया। प्रधान ने भी सभी को जल्द ही मीटिंग बुलाकर कार्यकारिणी का कॉरम पूरा करने का आश्वासन दिया |

फोटो : कुरुक्षेत्र टैंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) के सदस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button