नवरात्र: दूसरे दिन श्रद्धा के साथ हुआ माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन अर्चन

 

कानपुर। आज यहां नवरात्र के दूसरे दिन मंगल वार को जगत जननी दुर्गा जी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के रूप में बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई।
नवरात्रि दूसरा दिन आज लोगों ने उत्साह पूर्वक भगवती का पूजन श्रद्धा पूर्वक करते हुए घरों में कलस स्थापना व माता की चौकी भी कराई । साथ ही शहर के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा।
प्रात: से लेकर देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे। जागरण के भी आयोजन हुए। घरों में भी मां की चौकी सजायी गयीं।
नवरात्रि इस दूसरे दिन शहर के प्रमुख मंदिरों काली मठिया, शास्त्री नगर, बारादेवी, किदवई नगर, तपश्वरी देवी बिरहाना रोड, फूलमती मंदिर. जनरलगंज, वैष्णो देवी मंदिर बर्रा, जंगली देवी मंदिर किदवई नगर, चंद्रिका देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर और चौक सहित प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने प्रसाद, नारियल व चुनरी चढ़ाकर मां से मुरादें मांगीं गईं।
इस दौरान चहुंओर जयकारें गूंजते रहे। मां की चौकी सजाकर किया जागरण किया। दुर्गा मंदिरों में तडक़े से ही मां के स्वरूप के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़ देर रात तक चलती रही। भक्तों ने मंदिरों में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा स्त्रोत व दुर्गा कवच का पाठ कर मां की स्तुति वन्दना कर मन मांगी। स्थानीय दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, सिद्धदात्री नौ दुर्गा मंदिर,काली मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ भी देखी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button