*जिलाधिकारी ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी ,बाराबंकी, 23 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार शशांक त्रिपाठी, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस जनपद बाराबंकी का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व श्री संजय कुमार विश्वास, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बाराबंकी, श्री कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बाराबंकी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button