पत्रकार अभिषेक भारती काफी मिलनसार व संघ के प्रति वफादार थे सिपाही: डॉ.धीरज

पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले के एलेक्सिया अस्पताल के प्रांगण में अवस्थित महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला कार्यालय सभागार में पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन हो जाने के उपरांत शोकसभा आयोजित की गयी। संघ के संरक्षक पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर संघ के संरक्षक पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि संघ के एक होनहार युवक आज हमारे बीच नहीं हैं। संघ के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक अभिषेक के परिवार वालों के साथ संघ हमेशा साथ रहेगा।

उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य है कि अपने समाज के पिछड़े हुए व्यक्तियों का सहयोग करना है। वहीं एलेक्सिया अस्पताल के निदेशक डॉ. धीरज शांडिल्य ने कहा कि अभिषेक काफी मिलनसार व संघ के प्रति वफादार सिपाही थे। संघ के निर्णय के साथ मैं साथ रहूंगा। वहीं वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक के चले जाने से संघ की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। इस दौरान सभी लोगों का आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के अंत में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर सभा का समापन किया गया। मौके पर व्यास नंदन सिंह, अर्जुन राय, मुकेश सिंह, पप्पू कुमार, ब्रजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, श्रीनिवास सिंह, अमरेश राय, सुजीत कुमार, ज्ञान भारती, हरिशंकर चौधरी, राकेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, शिवाकांत सिंह, राजीव चौधरी, अशोक राय सहित दर्जनों शांडिल्य परिवार के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button