14वें सामूहिक विवाह , नवीन गल्ला मंडी परिसर एक ऐतिहासिक अवसर का बनेगा गवाह

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आयोजित होने वाले 14वें सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आगामी 25 सितम्बर, गुरुवार को गोंडा, बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर एक ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनेगा, जब सैकड़ों जोड़े सात फेरे और निकाह की रस्म अदा कर जीवनभर के रिश्ते में बंधेंगे।
भाकियू की सामाजिक परंपरा का हिस्सा बन चुका यह आयोजन अब जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। अब तक 123 शादियों का नामांकन हो चुका है और नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
सोमवार से ही विवाह समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गईं। मंडप सजावट, पंडाल निर्माण और कैटरिंग व्यवस्था में दर्जनों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हैं। मंगलवार को तेल पूजन की रस्म सम्पन्न हुई, जिसमें महिलाओं ने सती अनुसुइया की पूजा कर मंगलगीत गाए। इसके बाद बालिकाओं को कन्याभोज कराया गया।
शाम को भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सैकड़ों भाकियू सिपाही पूरे मनोयोग से डटे हुए हैं। मंडप और सजावट की जिम्मेदारी जहां दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी है, वहीं दूसरी ओर रसोई में पकवान बनाने का कार्य कैटरिंग टीम कर रही है। मंडी परिसर में विशाल पंडाल लगाकर मेहमानों के बैठने और भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर निगरानी रख रहे हैं।
मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिंकू ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए 200 कार्यकर्ताओं को वालिंटियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये वालिंटियर मंडप से लेकर प्रवेश द्वार तक हर जगह पर मुस्तैद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button