पुरानी दिल्ली के दुजाना हाउस में SSR एजुकेशनल ट्रस्ट ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप
-- संत परमानंद अस्पताल की टीम ने की 12 सौ से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
— बीपी शुगर, थायरॉइड, बल्ड टेस्ट, बोन टेस्ट, ईसीजी, आँखों की जांच,दांतों की जांच जनरल फिजीशियन
फिजियोथैरेपी कराई निःशुल्क
— फ्री मेडिकल कैंप का सिलसिला आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा:रहमान
नई दिल्ली। सामाजिक सरोकार से जुड़े गैर सरकारी संगठन SSR एजुकेशनल डेवलपमेंट एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट ने एक बार फिर रविवार को पुरानी दिल्ली के मटिया महल चौक स्थित दुजाना हाउस कम्युनिटी सेंटर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में संत परमानंद अस्पताल से आये डॉक्टरों की टीम ने कैंप में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और कई तरह के टेस्ट बोन टेस्ट, ईसीजी,बल्ड टेस्ट,आँखों की जांच,दांतों की जांच,शुगर टेस्ट,थाइरॉयड आदि की जांच पूरी तरह से निःशुल्क और अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा की गई। इस कैंप की अध्यक्षता ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन जरीफुर रहमान ने की। कैंप में 12 सौ से ज्यादा मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जरीफुर रहमान ने बताया कि उनका संगठन इस तरह के कैंप हर महीने लगाता है इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट से जुड़े एडवोकेट हर शनिवार और रविवार को हवेली आजम खां स्थित ट्रस्ट के दफ्तर पर निःशुल्क कानूनी परामर्श देने के लिए मौजूद रहते हैं। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट महमूद प्राचा,दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन वहीं सम्मानीय अतिथियों के रूप में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट केके मैनन,मौहम्मद असलम,एम ए मंसूरी,अतीक उर रहमान,मसरूर अहमद सिद्दीकी,अनीस अहमद अंसारी,शेख अलीमुद्दीन असदी,एमसीडी में पूर्व नेता विपक्ष रहे राकेश कुमार, शाहिद गंगोही,मोहम्मद तक़ी, हाजी सलमान कुरैशी,कांग्रेसी नेता मेहरदीन रंगरेज,बाजार मटिया महल ट्रेडर्स एसोसिएशन के मेंबर्स समेत पुरानी दिल्ली की बहुत सी जानी पहचानी शख्सियत ने शिरकत की।
ट्रस्ट के चेयरमैन जरीफुर रहमान ने प्रोग्राम के अंत कैंप में सेवाएं देने वाले संत परमानंद अस्पताल के डॉक्टर की पूरी टीम का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि यक़ीनन डॉक्टर्स ने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ मरीजों की जांच की और उन्हें बेहतर सुझाव भी दिए। उनसंत परमानंद अस्पताल के मार्केटिंग हेड हम्माद जाफरी का भी स्वागत और शुक्रिया अदा किया।
दिल्ली हाईकोर्ट के वकील फैज़ इमाम,निशा खान साकेत कोर्ट,सिमरन शहजाद, मौहम्मद शहादत, फारिहा, दरख्शा रूबी, हुमाम अहमद,अल नूर,संजय शर्मा,पवन कुमार,अहमद छोटा,अहमद अमान सभी ने कैंप को कामयाब बनाया।

