छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
अवैध तमंचा कारतूस बरामद
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार- थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की थाना देवा पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित अभियुक्त शमशाद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम धौरमऊ थाना देवा जनपद बाराबंकी अपने गांव से निकल कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना देवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेसखा से बड़ा ताल जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अभियुक्त शमशाद उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमशाद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम धौरमऊ थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।* घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर मय दो अदद जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 350/- रुपये नगद बरामद किये गये।
यह भी अवगत कराना है कि दिनांक 25.09.2025 को अभियुक्त द्वारा उपरोक्त अभियोग के वादी की पुत्री के साथ घर में घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया गया था तथा वादी की पुत्री व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी।
*नाम पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-*
शमशाद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम धौरमऊ थाना देवा जनपद बाराबंकी
*बरामदगी*
1. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद खोखा व 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
3. 350/- रु0 नगद बरामद




