बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, मतगणना 4 मई को होगी – चुनाव आयोग ने घोषणा की।*
पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त होगा।
अजित प्रसाद ,सिलीगुड़ी: चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेशों में मतगणना चार मई को एक साथ होगी। इसके साथ ही गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को होंगे.गोवा, कर्नाटक., नागालैंड और त्रिपुरा 9 अप्रैल को महाराष्ट्र और गुजरात में 23 अप्रैल को विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.
चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 17.4 करोड़ इन राज्यों में मतदाता हैं. इन राज्यों में SIR का काम बहुत अच्छा हुआ है. 824 विधानसभा सीट इन राज्यों में हैं। इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटर लिस्ट में खास तौर पर बड़े पैमाने पर बदलाव का काम पहले ही पूरा हो चुका है, और फाइनल वोटर रोल पब्लिश हो चुके हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ 10 मार्च को चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। उन्होंने चुनाव की तैयारी कर रहे दूसरे राज्यों का भी दौरा किया।
बंगाल में दो चरणों में मतदान: पश्चिम बंगाल की विधानसभा में 294 सीटें हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है. ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी 2011 से राज्य पर राज कर रही है. बंगाल में दो चरणों में होगी। वोटिंग 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. चार मई को मतगणना होगी. पश्चिम बंगाल पहले फेज में 152 और दूसरे फेज में 142 सीटों पर मतदान होगा।



