अवैध हथियारों के खिलाफ मांढण पुलिस की कार्रवाई !

अवैध 315 बोर देसी एक नाली पोना के साथ आरोपी गिरफ्तार !

 

भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपुतली-बहरोड़- जिले में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मांढण थाना पुलिस ने अंशू सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह( 24 वर्ष )निवासी कुतीना, थाना मांढ़ण को अवैध 315 बोर देसी एक नाली पोना हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शालिनी राज और बहरोड पुलिस उपाधीक्षक कृतिका यादव के निर्देशन में थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों पर निगरानी बनाए हुए है। गठित टीम द्वारा अंशू सिंह की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी, जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर कुतीना चौक के पास से उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पर पहले से गांजा तस्करी, हथियार तस्करी, लूट और शराब तस्करी के कुल छह मामले दर्ज हैं जिनमें से कई हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में लंबित हैं। पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों को भेजी गई है और अपराधी से गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button