कार्यकर्ता सह बूथ लीडर्स की बैठक* *सुलतानगंज विधान सभा क्षेत्र, भागलपुर, बिहार
अजित प्रसाद /भागलपुर (बिहार): किसनपुर अमखोरिया पंचायत के झिकटिया ग्राम में आज एक विशाल कार्यकर्ता सह बूथ लीडर्स की बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के द्वारा मनोनित पर्यवेक्षक संतोष भार्गव एवं अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक नरेश भारद्वाज ने भाग लिया।
अपनें स्वागत भाषण में श्री माधव ने कहा कि आज बिहार बदलाव के लिये तैयार है।
परिस्थितियॉं बदल रही है जनता दोहरी इंजन के कुशासन से उब चुकी है। भ्रष्टाचार बिहार में शिष्टाचार बन चुका है। प्रशासन अपना इकबाल खो चुका है। अपराधियों एवं सरकार की साठ गॉंठ है। बालू माफिया, जमीन माफिया एवं शराब माफिया ही शासन चला रहा। वोट चोरी तो प्रमाणित हो चुका अब वोटों की खरीददारी हो रही है, नहीं तो चुनाव घोषणा के ठीक रांच दिन पहले इस तरह से लोगों के खाते में पैसा नही आता। यह मत समझियेगा कि फ्री में ये पैसा दिया जा रहा है। यह पैसा हमारे आपके गाढी कमाई का पैसा है।
महागठबंधन की सरकार अगर बनी तो बिहार की जनता को हमारी निम्नांकित गारंटी है-
◾गरीब परिवारों को उद्योग के लिए 2 लाख तक की मदद
◾विधवा, दिव्यांगजन, वृद्ध पेंशन 1500/माह, हर वर्ष 200 रु की वृद्धि
◾भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु 3 से 5 डिसमिल जमीन, मालिकाना महिलाओं को
◾हर विधानसभा में रोजगार के लिए 10 करोड़ का ‘बिहार बनाओ stipend fund’
◾MSP की गारंटी, APMC के तहत मंडी की व्यवस्था लागू की जाएगी
◾मनरेगा में 300 रु प्रतिदिन मजदूरी और काम के दिन दोगुने होंगे
◾200 यूनिट मुफ्त बिजली
◾माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रु प्रति माह
◾25 लाख तक का मुफ्त इलाज, दवाएं, जांच और सर्जरी नि:शुल्क
◾पेपर लीक से मुक्ति, समयबद्ध भर्ती – job calendar जारी होगा
◾आबादी के अनुपात में आरक्षण की सीमा को 50% से आगे बढ़ाया जाएगा
◾अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा
◾निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण लागू होगा।
इस अवसर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री संतोष भार्गव ने कहा कि मैं भागलपुर के लोगों का मिजाज देख चुका हूँ, ये अन्याय बर्दास्त नही करने वाले हैं। हमारा पहला काम होना चाहिये वोटों की चोरी को रोकना इसके लिये हमें अपनें अपनें बूथों पर मजबूती ये काम करना होगा। सतर्क रहना होगा जिससे कहीं कोई धोखा नहीं हो। वोट चोरी का मतलब फ्रजी सरकार और फर्जी सरकार का मतलब गलत काम, चोरी बेईमानी और अपराध।
इस अवसर पर श्री नरेश भारद्वाज जी ने कहा कि हमारी लडाई आर पार की लडाई है। इसमें हमें आपका साथ चाहिये। हम ऐसे लोगों के विरूद्ध लड रहे हैं जिसके पास सत्ता है, ताकत है और ये इसके घमंड में ये चूर है।महागठबंधन की सरकार आ रही है और उसके आने से ही विकास संभव है।आइये सब मिलकर महगठबंधन का हाथ मजबूत करें।इन्होने कहा कि वोटचोरी हर कीमत पर बचानी है। एक व्यक्ति एक वोट जो संविधान ने हमें दिया है, उसका पालन किया जाना चाहिये।
स्थानीय नेताओं में भागलपुर जिला कांग्रेस के महासचिव अरूण वर्मा अनिल, प्रमेंद्र कुमार, अशोक दास, अवध बिहारी पासवान, पंकज सिंह, प्रवीण सिंह, आशीष सिंह, पारितोष झा, शंभू मंडल, मनोज चौधरी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किया।




