महिलाओं का माइक्रोफाइनेंस लोन माफ करें सरकार: समीर सिंह चौहान
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से गरीब महिलाओं का माइक्रोफाइनेंस लोन माफ करने की गुहार लगाई है। समीर सिंह चौहान ने बताया कि माइक्रोफाइनेंस के चक्रव्यूह में फंसकर गरीब महिलाएं त्राहिमाम कर रही हैं। माइक्रोफाइनेंस लोन के चक्कर में महिलाओं पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर जहां हम लोग नारी शक्ति की पूजा कर रहे हैं। दूसरी ओर माइक्रोफाइनेंस कर्ज के दलदल में फंसी महिलाओं का जीवन नर्क से भी बदतर हो गया है। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के मैनेजर महिलाओं के साथ गाली गलौज तक कर देते हैं। राज्य सरकार द्वारा जो 10,000 की राशि महिलाओं को दी जा रही है। माइक्रोफाइनेंस कर्ज के दलदल में फंसी महिलाएं उसका कोई उपयोग नहीं कर पाएगी। कर्ज माफी हो जाने पर महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवन जी पाएगी।


