सरकारी सोलर पंप लगवाने के नाम पर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम

थाना, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि 1.26,000/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया-

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी साइबर सेल जनपद बाराबंकी को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना जिसमें आवेदक सुशील कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी ग्राम फैजुल्लागंज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी के साथ सरकारी सोलर पंप लगवाने के नाम पर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया।
संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 1,26,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button