बैंकर्स की बैठक में केसीसी ऋण में किसानों को लोन के लिए किया प्रेरित

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।प्रखंड के विमर्श कक्ष में बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान कम सीडी रेसियो वाले बैंक प्रबंधक को बढ़ाने पर जोर दिया गया।केसीसी ऋण में अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करने, बैंकों को कम से कम दो पीएमएफएमई के तहत ऋण करने का निर्देश दिया गया। सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंकों की भूमिका की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, केसीसी ऋण एनपीए सहित अन्य कार्यक्रम की समीक्षा की। बैंक में आवेदन की संख्या तथा निष्पादन की स्थिति पर प्रबंधक से विमर्श किया। जीविका, मछली पालन, पशुपालन सहित अन्य पेंडिंग आवेदनों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रत्येक ब्रांच को कम से कम दो ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया। पीएमईजीपी लोन करने पर बल दिया गया। पशुपालन के लिए केसीसी और खाद्य योजना को बढ़ावा देने के लिए ऋण देने पर विचार विमर्श किया गया। ऋण धारकों को ससमय ऋण चुकता करने तथा खाता को एनपीए होने से बचाने की अपील की। मौके पर आरसेटी प्रबंधक आभा कुमारी, यूको बैंक दीपक कुमार वर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा बभनगामा, ग्रामीण बैंक पहसारा के राजीव कुमार, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा छतौना के अभय कुमार, पीएनबी प्रबंधक शहनवाज हुसैन, जीविका से दुलार चंद राम, विकास कुमार, शिक्षा विभाग से हरेराम रजक, प्रकाश कुमार, अमरजीत कुमार आदि ने बैठक में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button