बेलगाम अपराध पर सरकार और प्रशासन की जुबान पर लगा ताला: अमिता भूषण
हैवतपुर पंचायत के गांवों में लोगों से मिलकर पूर्व विधायक अमिता भूषण ने प्राप्त किया आशीर्वाद
चेरियाबरियारपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के मामले में परिजनों से मिले बेगूसराय की पूर्व विधायक
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदयात्रा के क्रम में पूर्व विधायक अमिता भूषण शनिवार को हैवतपुर पंचायत के अलग-अलग गांवों में लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वासुदेवपुर, कोरिया, हैवतपुर, चांदपुरा आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। पदयात्रा के उपरांत श्रीमती भूषण चेरियाबरियारपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के मामले से जुड़े परिजनों से मुलाकात की। घटना से आक्रोशित और व्यथित श्रीमती भूषण ने सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला। श्रीमती भूषण ने बातचीत के क्रम में कहा कि चेरिया बरियारपुर से एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की दिल दहलाने वाली घटना घिनौनी है। नैतिकता के पतन और कुशासन की यह पराकाष्ठा है। बेलगाम अपराध पर सरकार और प्रशासन की जुबान पर लगा ताला अपराधियों के हौंसला बढ़ा रही है। बेशर्मी से सुशासन का राग अलापने वाली सरकार और चहेते जनप्रतिनिधियों के चुनावी रंग में रंगा बेगूसराय प्रशासन अपनी साख खो चुका है। अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाने के साथ सरकार बेलगाम अपराध को रोकने की दिशा में निर्णायक कदम उठाये। श्रीमती भूषण ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना के साथ दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, नवल सिंह, बलराम कुमार, पंचायत अध्यक्ष आलोक कुमार, श्रीकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश सिंह, जोखन सिंह, पंकज मिश्र, महेश कुंवर, विपुल कुंवर, विक्रम कुमार, शंभू राय, राजबली कुंवर, टेकारी सिंह, नीतीश कुमार, गोलू कुमार, लालू कुमार, बमबम राय, शंकर सिंह, चुनचुन कुंवर, बबलू सिंह, सुधीर मिश्रा, दिनेश पासवान आदि ग्रामीण साथ थे।




