डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की तैयारी को लेकर बैठक
नयी दिल्ली,5अक्टूबर 2025 (एजेंसी)।ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी।
यह निर्णय ट्रस्ट की ओर से गठित आयोजन समिति की कल यहां हुई बैठक में लिया गया।इस मौके पर इस वर्ष भी देश के 31 विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों को देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा।प्रति वर्ष 3 दिसंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है।
ट्रस्ट के प्रमुख हीरा लाल प्रधान एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह ने यहां इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।इस मौके पर पूर्व की भांति देश के चुनिंदे विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति में देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार डॉ समरेन्द्र पाठक की अगुवाई में कई नामचीन हस्तियों को शामिल किया गया है। एल.एस.

