रामनगर बाराबंकी: वाल्मीकि जयंती पर उत्सव, विश्व हिंदू परिषद ने मनाया कार्यक्रम

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* रामनगरबाराबंकी। रामनगर कस्बा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत VHP जिला मंत्री राहुल कुमार वर्मा और मंदिर अध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना से की।

इस अवसर पर राहुल कुमार वर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के श्रद्धा केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि के आश्रम में सीता माता रही और लव-कुश का पालन-पोषण तथा संस्कार महर्षि वाल्मीकि ने ही किया।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के बंधुओं का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर VHP प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, प्रखंड मंत्री कृष्ण कुमार निगम, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत गोलू त्रिपाठी, अभिषेक वाल्मीकि, हरिप्रसाद वाल्मीकि, आशुतोष दुबे, गुड्डू वाल्मीकि, अनमोल वाल्मीकि, संगम वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button