कोलकाता के भवानीपुर सीट भाजपा का शंखनाद:
पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक भवानीपुर में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुँच गई है। भाजपा द्वारा उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा के साथ ही, आज मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे क्षेत्र में जोरदार प्रचार अभियान छेड़ दिया है।कार्यकर्ताओं ने ‘भवानीपुर के भूमिपुत्र’ के नारे के साथ शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में बड़े पैमाने पर दीवार लेखन और बैनर-पोस्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है।आज सुबह से ही भवानीपुर के विभिन्न वार्डों में भाजपा समर्थकों की टोली केसरिया झंडे और प्रचार सामग्री के साथ सड़कों पर नजर आई। कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर शुभेंदु अधिकारी के नाम के साथ ‘कमल’ का फूल चित्रित किया और पार्टी के संकल्पों को लिखा। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख चौराहों और गलियों में शुभेंदु अधिकारी के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं, जो क्षेत्र में उनके प्रभाव और पार्टी की तैयारी को दर्शाते हैं।स्थानीय भाजपा नेतृत्व का दावा है कि भवानीपुर की जनता इस बार परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी ने जमीन पर मौजूद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है।




