जागरूकता: डिप्रेशन से बचाने के लिए बच्चों को रखें मोबाइल से दूर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले एसओएस बालग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो।  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले एसओएस बालग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसओएस बालग्राम के सुपरीटेंडेंट सुभाष कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या को एसओएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या ने एक फैमिली होम का भ्रमण कर एसओएस की फैमिली केयर मॉडल को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने बच्चों से विधिक जागरूकता के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी की सेवा मे एसओएस बालग्राम की पूरी टीम लगी हुई है। आप सभी अच्छा करें मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना भगवान से करता हूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बालग्राम के हाउस मदर एवं से कर्मियों सहित बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित विषय मानसिक रूप से विकलांग एवं मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए नालसा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल के इस भाग दौड़ जीवन में अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान नहीं देते हैं। जिस कारण बच्चे मानसिक तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। खासकर उनका ध्यान जब खेलने और पढ़ाई करने की उम्र में होता है, तब अभिभावक बच्चों को मोबाइल दे देते हैं। जिस कारण बच्चे डिप्रेशन की ओर जा रहे हैं। इसलिए हमें जागरुक होने की जरूरत है। बच्चों का समुचित ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर सहायक एलएडीसी अखिलेश कुमार, समाजसेवी भास्कर कुमार, डीएलएसए के शैलेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button