सीएम ममता बनर्जी फिर आने का वादा कर लौटी कोलकोता

त्रिपुरा की घटना को जनता के बीच ले जाने की कोशिश

 

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी से कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। जाने के पहले कहा कि वह फिर उत्तर बंगाल दौरे पर आएंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को भूस्खलन और बाढ़ से तबाह हुए उत्तर बंगाल के हालात का जायज़ा लेने पहुंची थी। उन्होंने इस दौरान डुआर्स के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों का भी दौरा किया था। वहीं, मिरिक की दूधिया भी गई थी जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त लोहे के पुल को देखा। इस दौरान प्रभावित परिवारों से भी बात की।उन्होंने कहा कि दूधिया में कुछ हफ्तों के भीतर एक बेली ब्रिज बन जाएगा। इधर, बुधवार को कोलकाता लौटने से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार रात मिरिक में राहत सामग्री भेजी गई है। मिरिक में लगभग 400 बैग राहत सामग्री भेजी गई है। बैगों में साड़ियां, स्वेटर और कपड़े है। नागराकाटा, धुपगुड़ी और मयनागुड़ी के जिलाधिकारियों को भी राहत सामग्री प्रदान करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत मंत्री अलीपुरद्वार जा रहे है। मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह फिर से उत्तर बंगाल आएंगी।पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है
पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के ऊपर जमकर तंज कस रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “त्रिपुरा में आपने देखा जो हो रहा है? हमने अपने सांसद, हमारे SC मंत्री, हमारे ST मंत्री, हमारे विधायकों सहित केवल 5 सदस्यों की एक टीम भेजी, लेकिन उन्हें हवाई अड्डे पर रोक दिया गया. किसी को भी बाइक या टैक्सी से भी जाने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा कहा कि हमने लंबे समय तक इंतजार किया, फिर मैंने उन्हें पैदल जाने के लिए कहा. अगर उन्हें फिर भी रोका गया, तो मैं खुद जाऊंगी. आप लोकतंत्र की बात करते हैं, अगर आपके सांसद, विधायक क्षेत्र में नहीं जाते हैं तो हमारी क्या गलती है? अगर कुछ होता है, तो कानून अपना काम करेगा, लेकिन यह क्या है? त्रिपुरा में आपकी डबल इंजन की सरकार है और क्या हो रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button