डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन की बैठक

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी,  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिले में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1581 राजस्व ग्राम हैं एवं कुल 849 नग पेयजल योजनायें निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी फर्मों को मैनपावर बढ़ाते हुए समयान्तर्गत निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये एवं अगली माह होने वाली बैठक तक वांछित प्रगति न लाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) श्री अमित कुमार, वन विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button