अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ द्वारा तिलक नगर मंदिर में कैंप लगा।

नई दिल्ली, श्री गीता भवन मंदिर तिलक नगर नई दिल्ली के पावन पवित्र प्रांगण में दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल नीति बाघ , मेक्स हॉस्पिटल द्वारका, क्लोव डेंटल दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ,लाला भगतराम आष्टा व हंसराज आष्टा जी की ,पुण्यतिथि पर,अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ट्रस्ट के प्रधान तथा समाज की सेवा में जात पात के भेदभाव को दरकिनार कर समाज की सेवा में हमेशा अग्रसर रहने वाले, प्रधान रा हंसराज सोमनाथ आष्टा, महासचिव गुलशन कुमार, एक्टिव मेंबर दिनेश आष्टा, द्वारा विशेष जांच कैंप निशुल्क लगाया गया,

इस विशेष जांच में, विशेष तौर से आंख ,दांत ,बीपी ,शुगर , हड्डियों की जांच ,विटामिन टेस्ट कैल्शियम, थायराइड ,कैस्ट्रॉल ,, फेफड़ों की विशेष जांच, कैंसर की शुरुआती विशेष जांच, तथा अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ की ओर से फ्री चश्मा भी दिया गया। आपको बता दें कि, इस खास प्रोग्राम के संयोजक संस्था के अध्यक्ष रा हंसराज सोमनाथ आष्टा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों में, नीलमआष्टा, रजनी कपूर, कविता शर्मा, मीनाक्षी कालिया, इंद्रजीत कौर, के अलावा अनेकों लोग रहे। इन सभी जांचों के बीच में डॉक्टर, व सहयोगियों को अल्पाहार की व्यवस्था रही। तथा प्रोग्राम के अंत में सभी लोगों ने भोजन भी किया। व सेवक रा हंसराज सोमनाथआष्टा जी श्री गीता भवन मंदिर की कमेटी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button