सुभाष नगर में राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
नई दिल्ली -राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सुभाष नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभा यात्रा में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत सहित हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा , डीडीए सदस्य राजीव बब्बर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी का भी आगमन रहा,
दोपहर को गुरुधाम आश्रम मन्दिर 6 ब्लाक सुभाष नगर से पीर किशननाथ योगी द्वारा पूजा अर्चना कर के शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ इस शोभायात्रा में देवी देवताओं की बहुत सुंदर झांकियां बैंड बाजा एवं श्री राम मन्दिर का भव्य चित्र रथ पर मोजूद था जगह जगह स्वागत द्वार बने थे और शोभायात्रा के रास्ते में लंगर प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे इस शोभायात्रा में बहुत से भक्त जन शामिल रहे जिनमें पश्चिमी जिला महामंत्री संतोष गुप्ता , मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा , मनोज नागपाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा, सुदर्शन पाहवा, राजेश वडेरा,अभिषेक पाहवा,हरप्रकाश लूथरा, राजीव बहल, दविन्द्र मल्होत्रा, अमरजीत सिंह अमर, अमित गाबा,कमल सहगल,नीरज मक्कड़,राजन सूदन,गौरव मकोल, पुलकित अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ लोग शामिल रहे।


