कानपुर में एक और महिला की ईट से कुचल कर हत्या, हिरासत में शराबी पति

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। अवैध संबंध बनाम प्रेम प्रसंग समेत और भी कई कारणों से इस महानगर में जारी हत्याओं के क्रम में एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। ईट से कुचलकर की गई उसकी हत्या के मामले में पुलिस उसके शराबी पति को विरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
यह घटना चौबेपुर कस्बे में हुई जहां आज सोमवार सुबह 36 वर्षीय बीनू शर्मा का रक्तरंजित शव घर के बाहर मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। गले पर भी धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। छत पर खून के धब्बे पाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि पहले ईंट से कुचलकर हत्या की गई। फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया गया।
घटना केबारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका के पति संजय शर्मा एक ढाबे में काम करते हैं। उसके तीन बच्चे10 वर्षीय बेटा शुभ और दो बेटियां 8 वर्षीय सारथी व 5 वर्षीय सिया हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस को जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक संजय शराब का आदी है और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने बताया कि वीते रविवार की देर रात संजय घर लौटा था। फिलहाल मृतका की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button