बाराबंकी साइबर क्राइम टीम ने ठगी का शिकार महिला को दिलाई बड़ी राहत बैंक खाते में वापस कराई ठगी गयी रकम

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में मोबाइल नम्बर बंद होने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि 20,000/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया-*
साइबर सेल जनपद बाराबंकी को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें आवेदिका नेहा सेठी पत्नी पंकज सेठी निवासिनी नियर तारा टिम्बर विकाश भवन कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के साथ साइबर आपराधियों द्वारा कॉल के माध्यम से मोबाइल नम्बर बंद होने का झांसा देकर व्हाट्सएप लिंक भेजकर 20,000/- रूपये का फ्राड किये जाने का उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि 20,000/- रूपये आवेदिका के खाते में वापस कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button