राष्ट्रपिता महत्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वाहन सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्र सेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में बरगद द्वारा

"स्वास्थ्य समुदाय पहल" के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर और साथ साथ राष्ट्र के लिए 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य और संकल्प आगे बढ़ाया गया

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से “बरगद” संस्था द्वारा आयोजित “स्वस्थ समुदाय पहल” के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन 4 अक्तूबर 2026,रविवार माता दुर्गा मंदिर डी डी ए फ्लैट मस्जिद मोड़ चिराग़ दिल्ली तुग़लकाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम से नीलम मुद्गल और अन्य सहयोगी मौजूद रहे इसके अलावा मुख्य अतिथि श्रीमती ममता यादव डिप्यूटी चेयरमैन एम सी डी दक्षिण दिल्ली अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शिखा राय पूर्व विधायक विधायक एवं प्रसिद्ध कैंसर रोग सर्जन डॉ. एससीएल गुप्ता, ज्ञान दृष्टि संस्था के अध्यक्ष शिवशरण कुशवाहा ,अनमोल शिवाया ट्रस्ट की अध्यक्षा रेणु गुप्ता,गांधी ग्लोबल फाउंडेशन के सचिव राहुल वर्मा,बरार ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक बरार, जानकी राजपूत सहित अनेकों संस्थाओं ने इस कार्यक्रम में उपस्तिथ हुए ।इस चिकित्सा शिविर में ओम चैरिटेबल ब्लड सेंटर रक्त संग्रह किया और एम सी डी की जागरूकता और दबाई वितरण वैन का भी विशेष सहयोग रहा ।
इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नोमिता गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ताराचंद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्र शेखर एआईएमएस के साथ सुप्रसिद्ध मेदांता अस्पताल की विभिन्न डाक्टरों की टीम में हृदय रोग,दांत रोग, फिजियोलॉजिस्ट, गायनीकोलोजिस्ट , फिजीसिय नेत्र जाँच के विशेषज्ञो के द्वारा करीब सैकड़ो रोगियो जी चिकित्सा जाँच उपचार किया गया ।
स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्राओ एवं महिलाओं को सैनिटरी पैड,फल मिठाई और बैग वितरण के साथ साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया,निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मे वितरित किए गए ।दंत चिकित्सा ने दाँत केयर के लिए प्रेरित किया परामर्श दिया
स्वैच्छिक रक्तदाताओ को ओम चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा विशेष उपहार और कार्ड त्वरित ब्लड शुगर एवं बीपी जाँच गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को अनमोल शिवाय ट्रस्ट की अध्याक्ष रेनू गुप्ता द्वारा विशेष पोषण किट बच्चों एवं वृद्धों को विशेष देखभाल विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा फ्री विशेष चिकित्सा परामर्श
मध्यप्रदेश की विधि छात्रा महक कुशवाहा समाज सेवी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यकर रही युवा समाजसेवी छात्रा को उनकी सेवाओ और शिक्ष के लिए 21000 इक्कीस हज़ार का चैक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शिखा राय ने कहा कि
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम और समाज सेवा में कार्यकर रही बरगद संस्था का गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सामाजिक कार्य होते रहने चाहिए, इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने पर मैं आयोजकों को धन्यवाद व्यक्त करती हूँ और सभी के स्वस्थ लाभ की कामना करती हूँ । वही ममता यादव जी ने अगल कैंप नवम्बर में खानपुर में करवाने का आवाहन किया और कहा कि जो मरीज अपना इलाज करावाने में सक्षम नहीं है उनका इलाज करने का बीड़ा हम लोगों उठाते है और जब समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले हमारे ही एरिया के हरदयाल कुशवाहा जैसे समाज सेवी और आप सभी डॉ का समूह सम्लित होता है तब मोदी जी के स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के सपने को एक उड़ाना मिलती है ।
अभी यह एक शुरुआत है गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज के लिए आपके साथ भाजपा परिवार एवं हमारी एमसीडी की टीम प्रतिबद्ध है।
बरगद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच के इसी क्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम एनबीसीएफडीसी जो भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीनस्थ है और बरगद संस्था मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन 2047 में विकसित भारत और राष्ट्र सेवा का संकल्प पूरा करेगे और बरगद द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत हम हर एक महीने ऐसे आयोजन कर रहे है और करते करते रहेगे

मोदी डिजिटल साईं स्वस्थ कार्ड का शुभारम्भ
साईं इमेजिंग एवं डायग्नोस्टिक् सेंटर द्वारा 75% तक विशेष छुट के साथ डॉ कार्तिकेय गुप्ता ने लंच किया जिसमे चिकित्सा जाँच और परामर्श पर साईं इमेजिंग एवं डायग्नोस्टिक् सेंटर सभी को एक वर्ष के लिए ये कार्ड दे रहा है

बरगद संस्थान भारत के संस्थापक एवं महासचिव योगेश शाक्य ने जानकारी दी कि
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन के उपलक्ष्य चल रहे इस महीने में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत
बरगद संस्थान भारत “बेटियों के शिक्षा एव सशक्तिकरण संकल्प का प्रयाय ”
*स्वप्ना* राष्ट्रीय बालिका छात्रवृत्ति २०२६-२७ एवं दीपंकर श्रीज्ञान उत्क्रिसठ छात्रवृत्ति की अनुशंसा हुई थी जिसके अंतर्गत होनहार छात्र छात्राओ को उनके जरुरत अनुसार 11001 रु लेकर 100100 सौ रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति सहायता राशि प्रदान की जायेगी

इसी क्रम में हमने अत्यंत हर्ष साथ के इस वर्ष सुश्री दिव्या कुमारी सुपुत्री श्री मुकेश कुमार कक्षा 10वीं राजघाट निवासी छात्रा को प्रदान किया है हम इनकी शैक्षणिक योग्यता, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए इन्हें अगले तीन वर्षों के लिए ₹ 5100/- (पाँच हज़ार एक सौ रुपये मात्र) की वार्षिक छात्रवृत्ति सहायता राशि सहर्ष प्रदान करते रहेगे । और हम दिव्या के सफल, स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भविष्य की मंगल कामना करते हैं। साथ ही साथ आर डब्ल्यू ए डीडीए फ्लैट मस्जिद मोड़ वालो का भी बहुत बहुत आभार आपके सहयोग के लिए और आए हुए मीडिया बंधुओं का भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button