शादी समारोह से सिक्किम लौट रहे वाहन को मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर तीन युवकों की मौत

मृतक तीनों युवक सिक्किम के निवासी,जांच में जुटी भक्तिनगर थाने की पुलिस

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में देर रात भयावह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ब्रिज मोहन प्रसाद (66), अरुण कुमार गुप्ता (48) और राज कुमार गुप्ता (51) के रूप में हुई है। तीनों वेस्ट सिक्किम के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों एक गाड़ी से सिलीगुड़ी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद तीनों देर रात सिक्किम लौट रहे थे। जैसे ही उनका गाड़ी बंगाल सफारी से आगे आठ माइल के करीब पहुंचा। उस समय सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मालवाही ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भक्ति नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद रविवार सुबह सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद ने घटनास्थल के निरीक्षण पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button