अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी।      अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के पश्चात पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, व्यायामशाला, सीपीसी कैण्टीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर एवं पुलिस लाइन भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button