ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

बैठक में जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक द्वारा शमशेर पाल को प्रचार सचिव किया नियुक्त

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 27 मार्च ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष देसराज भटनागर, प्रदेश मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया व प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक के निर्देशन में संघ कार्यालय कुरुक्षेत्र सेक्टर-17 नजदीक पुराना बस स्टैंड के पास संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम गुजिया के साथ संघ के पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाया गया। इसके उपरांत जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक द्वारा जिला कार्यकारिणी में शमशेर पाल को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान देसराज भटनागर, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक, जिला महासचिव गुलशन ग्रोवर ने नवनियुक्त सदस्य को बधाई व शुभकामनाएं दी। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी वालिया ने बैठक में नए सदस्य की घोषणा करते हुए कहा कि आशा है नवनियुक्त जिला प्रचार सचिव निष्ठा व मेहनत से संघ के हित में कार्य करेंगे और संगठन में समान विचारधारा वाले पत्रकारों को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और पत्रकार एकता संघ को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्ष व ब्लॉक स्तर पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने की बात कही और संघ को मजबूत करने के प्रयास बारे में कहा गया। इसके साथ-साथ कहा गया कि प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं को सरकार से अवगत करवाया जाएगा और उन्हें हल करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपप्रधान डीआर भटनागर,मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया के अलावा ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कुरुक्षेत्र जिला के प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, महासचिव गुलशन ग्रोवर, उपप्रधान संजीव कुमार, सचिव अजय शर्मा, संगठन सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार कौशिक, ऑडिटर राजेश भटनागर, प्रचार सचिव हरिदास, कुलवंत सिंह बग्गा, अरविंद मोहन शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button