विधानसभा चुनाव 2025
मोकामा की जनता के लिए अनंत सिंह ने अपने प्राणों की परवाह भी नहीं की है!
राजीव कुमार झा
असहाय और गरीब लोगों की पुकार सुनकर अनंत सिंह ने रात बेरात घर से निकलकर उनको बचाया और गलत ढंग से लोगों के द्वारा फंसाए जाने पर जेल भी गये। आज अनंत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । उनकी जय जयकार में लोगों ने नारे लगाए। अब उनके ऊपर चुनाव जीतने की जिम्मेदारी है। मोकामा ग्रामीण क्षेत्र है और उनको चुनाव को सिर्फ रोड शो समझने से बचना चाहिए। उनकी जीत में महिला मतदाताओं के अलावा गरीब लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी। यहां मुसलमान मतदाताओं से भी उनको मिलना चाहिए। जदयू ने उनको भरोसा के साथ टिकट दिया है और उनको मोकामा की जनता का समर्थन प्राप्त है। जनता के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह भी नहीं की है।
नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025
समाज में धर्मनिरपेक्ष सोच और प्रगतिशील चिंतन के पुरोधा :अनुज कुमार
अनुज कुमार ने जीवन भर संघर्ष किया है और अब जन सुराज के उम्मीदवार बनकर मौजूदा विधानसभा चुनाव में नवादा से शिरकत कर रहे हैं। यहां सारे लोग इनको जानते ही नहीं हैं बल्कि सबसे अपना मानते हैं। अनुज कुमार को नवादा के सारे घरों में आधुनिक शिक्षा के प्रति प्रेम भाव को जाग्रत करने का श्रेय प्राप्त है। वह सबसे मिलने जुलने वाले नेता हैं।
नवादा में जन सुराज के उम्मीदवार के रूप में अनुज कुमार के आने से इस विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल अचानक बिल्कुल बदलता दिखाई दे रहा है। उनके साथ वहां के मुस्लिम मतदाता भी हैं और गरीबों के मसीहा के रूप में भी वह जाने जाते हैं।



