सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर दान विवाद का मामला
करणी सेना ने योगी सरकार को घेरा
-आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा सीएम साहब का बुलडोजर
भारत पोस्ट संवाददाता
गाजियाबाद। अयोध्या राम मंदिर में हुए दान घोटाले को लेकर मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की भावनाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहां कि सरकार आखिरकार चुप क्यों है, जब इतना बड़ा घोटाला हो गया है तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई बन गए हैं तभी इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है।
वहीं, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई बहुत तेजी से होती है, लेकिन इस मामले में सीएम साहब का बुलडोजर आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा और कब कार्रवाई देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के 12 सदस्यों को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब करणी सेना उत्तर प्रदेश के 40 जिलों की 50 से 70 सीटों के बीच विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पढ़े.लिखे उम्मीदवारों की तलाश सेना से जुड़े पदाधिकारी करेंगे। इसमें खास तौर से सभी वर्णों से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। अगर कोई राष्ट्रीय हित के विचार रखने वाला मुसलमान भी करणी सेना से टिकट मांगेगा तो उसे भी टिकट दी जाएगी।




