JTC पूर्ण कर RTC के लिए रवाना हुए रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं-
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* जनपद बाराबंकी के रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड परिसर से JTC (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स) पूर्ण कर रिक्रूट आरक्षियों को RTC (रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स) हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण के आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि प्रशिक्षण का यह चरण आपको एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने आरक्षियों से बताया कि वह प्रशिक्षण के प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से ग्रहण करें, अनुशासन, समयबद्धता का पालन करें और शारीरिक व मानसिक दक्षता हेतु निरन्तर अभ्यासरत रहें।
पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात वे जनसेवा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।
रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में JTC (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स) पूर्ण कर अग्रिम चरण RTC (रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स) हेतु 457 रिक्रूट आरक्षियों को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 48 रिक्रूट आरक्षियों को रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकर नगर, 200 महिला रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस लाइन सीतापुर वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया एवं 298 रिक्रूट आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में RTC (रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स) प्राप्त करेंगे।


