बाराबंकी मसौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 04ड्रग तस्कर गिरफ्तार 281ग्राम मार्फिन और स्कूटी जब्त

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2025 को अभियुक्तगण 1. मो0 सालिम पुत्र मो0 आदिल निवासी मो0 मस्तान नगर कस्बा व थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2. मैनुद्दीन उर्फ सारिक पुत्र फखरूद्दीन, 3. मो0 कैफ पुत्र निसार वारिस निवासीगण मो0 कटरा कस्बा व थाना मसौली जनपद बाराबंकी व 4. मो0 उजल पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी ग्राम शाहपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को धरौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 281 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर मु0अ0सं0 288/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा अपने अन्य साथियों से मारफीन खरीद कर आस-पास के क्षेत्रों में बेचकर अपने शौक को पूरा किया जाता है। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

*बरामदगी-*
1. 281 ग्राम अवैध मारफीन
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बारबंकी।
2. उ0नि0 श्री अभिनन्दन पाण्डेय, उ0नि0 श्री शिव कुमार थाना मसौली जनपद बारबंकी।
3. उ0नि0 श्री अभय गुप्ता, उ0नि0 श्री उमेश प्रसाद थाना मसौली जनपद बारबंकी।
4. का0 नितीश दक्ष, का0 अंकित सचान थाना मसौली जनपद बारबंकी।
5. का0 अनीस, का0 संजय विश्वकर्मा थाना मसौली जनपद बारबंकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button