भारतीय वीर दल ने प्रमुख समाजसेवी गोविंद मंडल को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया

भारत पोस्ट संवाददाता

नई दिल्ली।भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसाना एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने युवा, कर्मठ समाजसेवी गोविंद मंडल को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया हैं। कोटला गांव, मयूर विहार स्थित गुज्जर भवन में एक भव्य समारोह में गोविंद मंडल को राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.विजय कसाना ने कहा कि गोविंद मंडल के कुशल नेतृत्व में पार्टी तेजी से अपना जनाधार विस्तार करेगी।पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय वीर दल नेशन फर्स्ट, सोसायटी नेक्स्ट, पार्टी लास्ट की नीति पर काम करती हैं।अन्य पार्टियां अभी तक सत्ता के लिए जनता को वेबकूफ बनाने का काम किया हैं।यह पार्टी राष्ट्र सेवा एवं जन सेवा की भावना से निस्वार्थ भाव से काम करेगी।उन्होंने कहा कि गोविंद मंडल की पहचान एक प्रमुख समाज सेवी की हैं।युवा, संघर्षशील समाजसेवी श्री मंडल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में पार्टी तेजी से अपना जनाधार विस्तार करेगी। इस अवसर पर गोविन्द मंडल ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे बड़ी जिमेदारी दी हैं।वह संगठन को मजबूत करने के लिए तन, मन, धन से दिन रात काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button