जैदपुर में डॉक्टर्स हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी
ब्यूरो चीफ बाराबंकी,बाराबंकी। शनिवार को डॉक्टर्स हॉस्पिटल, फतहाबाद बड़ेल (सतरिख रोड) निकट बीएसपी कार्यालय, बाराबंकी के सौजन्य से नगर पंचायत भवन जैदपुर के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम की मौजूदगी में हुआ। लखनऊ से आई डॉक्टर्स की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। अस्पताल की ओर से कैंप में ही मरीजों की पैथोलॉजी एवं अन्य जांचें निःशुल्क की गईं तथा दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में कुल 333 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम बाबू द्विवेदी, डायरेक्टर हसीब चौधरी, डॉक्टर चंदनी, डॉक्टर सरताज फारूकी, डॉक्टर अजय वर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉक्टर जीशान, हसीब अकरम खान, मोहम्मद सलीम चौधरी, वसीम अहमद, साहिल हसीब, बिलाल अफरीदी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



