फिरहाद हकीम पर चलेगा बुलडोजर, ममता बनर्जी को देश के बाहर चले जाना चाहिए” बंगाल में गरजे योगी

बंगाल की वर्तमान स्थिति को "जंगलराज" जैसी

 

अजित प्रसाद,नंदकुमार (पूर्व मेदिनीपुर) : पश्चिम बंगाल के नंदकुमार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्मल खांड़ा के समर्थन में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। योगी ने बंगाल की वर्तमान स्थिति को “जंगलराज” करार देते हुए कहा कि राज्य अब केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का केंद्र बनकर रह गया है।कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पुराने बयानों पर पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने मंच से सीधे चेतावनी दी। उन्होंने कहा:”मेयर धमकी देते हैं कि बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी। उन्हें बता दो कि बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। जो भी भारत के विरुद्ध साहस दिखाएगा, उस पर उत्तर प्रदेश का बुलडोजर चलेगा।”आरजी कर (RG Kar) कांड और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए योगी ने कहा कि बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि अपराधी तृणमूल के संरक्षण में हैं। उन्होंने कहा:चुप्पी पर सवाल: आरजी कर की घटना पर मुख्यमंत्री चुप रहीं क्योंकि इसमें उनके गुंडे शामिल थे।वंदे मातरम का अपमान: जब हम यूपी में ‘वंदे मातरम’ की वर्षगांठ मना रहे थे, तब ममता जी वोट बैंक के डर से खामोश थीं। ऐसे लोगों को देश के बाहर चले जाना चाहिए।योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के सीमावर्ती जिलों (मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम) का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हिंदुओं को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा:”यूपी में 2017 से पहले अराजकता चरम पर थी, लेकिन आज वहां न सड़कों पर नमाज होती है, न मस्जिदों से शोर सुनाई देता है। वहां लव जिहाद, लैंड जिहाद और गो-हत्या पूरी तरह बंद है। बंगाल में भी यही शांति लाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है।”तृणमूल कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने ‘TMC’ शब्द की नई व्याख्या की। उनके अनुसार TMC का मतलब है— T से तुष्टिकरण (Appeasement), M से माफियाराज और C से कटमनी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार घुसपैठियों और सिंडिकेट को केवल वोट बैंक के लिए बढ़ावा दे रही है और सीमा पर बाड़ लगाने के काम में बाधा डाल रही है।योगी आदित्यनाथ ने जनता से आह्वान किया कि इस बार बंगाल से माफियाराज को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा में ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button