सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पश्चिमी चंपारण (चनपटिया) शाखा के ब्रांच मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

ठाकुर रमेश शर्मा

नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-शाखा चनपटिया के शाखा प्रबंधक अंशु सिन्हा को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
अंशु सिन्हा मूल रूप से पूर्णिया जिला के रहने वाले है। जानकार बताते हैं कि बैंक के वर्तमान एवं पूर्व उच्च अधिकारी भी अंशु सिन्हा के साथ भ्रष्टाचार के मामलो मे शामिल है। इन्हीं अधिकारियों के संरक्षण में भ्रष्टाचार की जड़ काफी गहरी पैठ बना चुकी है।
हालांकि पूर्व में भी अंशु सिन्हा पर मौखिक रूप से अनेकों आरोप स्थानीय नागरिक लगाते रहे है।
स्थानीय नागरिको का कहना है की बैंक अधिकारी आम जनता से ठीक से बात भी नहीं करते है।लगते है की वह बिना तनख्वाह के नौकरी पर रखे गए हैं।
20 मार्च 2024 को वे इस छापे में परत दर परत सूक्ष्म भ्रष्टाचार की पोल खुलने वाली है।क्योंकि सीबीआई के हथौड़े से कोई बचने वाला नही है।
मुद्रा ऋण के नाम पर मैनेजर ने मांगी थी रिश्वत,3.55 लाख रुपए जप्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button