“नो हेलमेट नो फ्यूल “अभियान के पहले दिन 22 वाहनों का चालान
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 1 सितम्बर 2025-30सितंबर 2025 तक “नो हेलमेट नो फ्यूल “अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बिना हेलमेट आए हुए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप द्वारा कोई भी फ्यूल नहीं दिया जाएगा । ज्ञात रहे कि आज से यूपी की सड़कों पर अब बिना हेलमेट के चलने वाले दोपहिया चालकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. योगी आदित्यनाथ सरकार ने सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल विशेष अभियान शुरू कर दिया है. इस पहल के तहत, यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पेट्रोल पम्प पर पहुंचता है तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा ।
जनपद में समय समय पर परिवहन विभाग और ट्रैफ़िक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों का चालान भी किया जाएगा । अतः उक्त अभियान के दृष्टिगत सितम्बर माह के प्रथम दिवस पर कुल तीन पेट्रोल पंप पर जाकर प्रवर्तन कार्रवाई की गई और 22 वाहनों का चालान किया गया साथ ही पेट्रोल पंप प्रबंधकों को वहाँ के कर्मचारियों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया गया। मुख्यता इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। साथ ही लोगों में हेलमेट पहनने की आदतों का अपनाना है। स्पष्ट ! सरकार का संदेश है कि दंड नही, बल्कि सुरक्षा का संकल्प हैं ।




