भारत में अगले 3 दिन में राहत के आसार

-पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में ओलावृष्टि से खेती को नुकसान
-राजस्थान के श्री गंगानगर में पारा 47.1 तक पहुंचा
नई दिल्ली। कई दिनों की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए गुरुवार शाम को हुई वर्षा राहत लेकर आई। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, आंधी.तूफान और तेज हवाएं चलीं। कई जगह ओले भी पड़े। दिल्ली में काले बादलों व तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने उत्तर.पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरमी से राहत की भविष्यवाणी की है। अगले दो.तीन दिन अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्यियस तक कमी हो सकती है। वहींए 15 राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के चरखी दादरी में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि रेवाड़ी के बावलए कुंड और खोल क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक ओले गिरे। नूंह में तेज आंधी से टपकान गांव में स्कूल की दीवार और चंदेनी गांव में घर गिरने से एक.एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले पड़े।
मौसम विभाग ने उत्तर.पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरमी से राहत की भविष्यवाणी की है। अगले दो.तीन दिन अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्यियस तक कमी हो सकती है। आज दिल्ली.छब्त् और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी.तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहींए 15 राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद जिले में भी आंधी के कारण पेड़ों की टहनियां टूट गईंए कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गए। बदायूं में भी जमकर ओले गिरे और बारिश हुई। उधर देर रात में लखनऊ और आसपास जिलों में भी तेज हवा के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़ए बागेश्वर व चंपावत में बारिश के ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्र तथा बागेश्वर की कत्यूर घाटी में 100 से 200 ग्राम वजनी ओले गिरने से वाहनों के शीशेए हेडलाइट व खिड़कियों के कांच भी टूट गए। साग.सब्जी के अलावा फलों को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि जंगलों में लगी आग बुझ गई। हिमाचल प्रदेश के लिए पांच जिलों कांगड़ाए कुल्लूए मंडीए शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर ओलेए आंधीए बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अलग.अलग जगहों से आ रही 11 उड़ानों को डायवर्ट कर जयपुरए लखनऊ व चंडीगढ़ भेजा गया। बाद में मौसम ठीक होने के बाद इन विमानों को दिल्ली लाया गया। दिल्ली की कई विमानों को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ डायवर्ट किया गया। बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ वायुसीमा क्षेत्र में दो विमानों को होल्ड कराकर इस विमान की लैंडिंग कराई गई। मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो यात्री को एंजाइटी की समस्या मिली। यहां 11 यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी।
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने कलिम्पोंग जिले को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे कई इलाकों में दहशत फैल गई। अचानक हुई भारी बारिश से भीषण जलभराव हो गया और कुछ ही मिनटों में उफनते पानी में कई साइकिल और स्कूटर बह गए। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में हाट बाजारए 9वां मील और 10वां मील शामिल थे, जहां बाढ़ का असर विशेष रूप से गंभीर था। इस घटना ने निवासियों में चिंता पैदा कर दी है जिन्हें आशंका है कि भारी बारिश जारी रहने पर और भी व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। इस स्थिति ने नगरपालिका के जल निकासी प्रबंधन को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button