अभिषेक बनर्जी के वॉयस सैंपल की जांच 8 जुलाई को, सीआईडी ने भेजा नोटिस
कोलकाता / विधाननगर : पश्चिम बंगाल की राजनीति और कानूनी गलियारों से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवाज का नमूना (Voice Sample) आगामी 8 जुलाई को लिया जाएगा। सीआईडी (CID) सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में जांच एजेंसी की ओर से अभिषेक बनर्जी को पहले ही एक आधिकारिक नोटिस भेजा जा चुका है।विधाननगर कोर्ट में सुबह 10 बजे होगी प्रक्रियासूत्रों ने बताया कि 8 जुलाई को सुबह 10 बजे के भीतर विधाननगर अदालत के एजेसीएम (AJCM) के समक्ष यह वॉयस सैंपल संग्रह करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीयता और नियमों के तहत अंजाम दिया जाएगा।विशेषज्ञों की टीम रहेगी मौजूदसीआईडी सूत्रों के अनुसार, वॉयस टेस्ट की इस संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान फॉरेंसिक और साउंड एक्सपर्ट्स (विशेषज्ञों) की एक विशेष टीम मौजूद रहेगी। साथ ही सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान अदालत में उपस्थित रहेंगे, जिनकी निगरानी में नमूना संग्रह का काम संपन्न किया जाएगा। इस वॉयस सैंपल का मिलान मामले से जुड़े कुछ कथित ऑडियो टेप से किया जा सकता है, जो जांच के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।




