क्रूड ऑइल में कारोबार बढ़ा, निवेशकों को मिला बेहतर ट्रेडिंग विकल्प

 

नई दिल्ली, जुलाई, 2026: क्रूड ऑइल में ट्रेडिंग करने वालों का भरोसा एनएसई पर लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि क्रूड ऑइल ऑप्शंस में कारोबार, प्रीमियम और ओपन इंटरेस्ट ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

9 जुलाई, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के क्रूड ऑइल ऑप्शंस में 2,006.49 करोड़ रुपए का प्रीमियम कारोबार हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी दिन 47,33,862 कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग हुई, जबकि ओपन इंटरेस्ट पहली बार 1,14,000 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट्स तक पहुंच गया।

एनएसई ने बाजार से मिले सुझावों के आधार पर 6 नवंबर, 2025 से क्रूड ऑइल ऑप्शंस की एक्सपायरी में बदलाव किया था। पहले इसकी एक्सपायरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट से दो कारोबारी दिन पहले होती थी, जिसे बढ़ाकर सात कारोबारी दिन पहले कर दिया गया। इससे ट्रेडर्स को अपनी रणनीति बनाने और जोखिम संभालने के लिए ज्यादा समय मिलने लगा। इसके बाद से कारोबार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इससे पहले 9 जून, 2026 को भी एक्सपायरी वाले दिन 28,64,618 कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग हुई थी। उस दिन प्रीमियम कारोबार 1,239.10 करोड़ रुपए और क्रूड ऑइल फ्यूचर्स में 378.32 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कारोबार दर्ज किया गया था।

एनएसई का कहना है कि वह बाजार से मिले सुझावों के आधार पर अपने प्रोडक्ट्स में लगातार सुधार करता रहेगा, ताकि निवेशकों और ट्रेडर्स को बेहतर सुविधाएं मिलें और कमोडिटी बाजार में कारोबार को और मजबूती मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button