राज कुमार रत्नेश ने सहयोगियों के साथ बांटा कंबल

कंबल वितरण से ठिठुरते चेहरों पर लौटी मुस्कान

लाल बिहारी लाल
नई दिल्ली। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते देशभर में कड़ाके की ठंड ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फुटपाथ पर जीवन बिताने वालों और झुग्गियों में रहने वाले लोगों को राहत देने के उद्देश्य से भाजपा जिला संयोजक आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ मयूर विहार राजकुमार रत्नेश ने वैश्य समाज के साथ मिलकर कंबल वितरण का आयोजन किया।

राजकुमार रत्नेश, जो वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं, ने इस पहल के जरिए ठंड से परेशान गरीबों और मजबूरों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में गरीब बच्चों और बुजुर्गों की हालत देखकर उनसे यह दर्द सहन नहीं हुआ। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए जा सकें।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में नन्हे बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। राजकुमार रत्नेश ने कहा, “हमने अपनी क्षमता के अनुसार जितना संभव हो सका, उतना करने का प्रयास किया है। ठंड से परेशान लोगों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इन छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।”

राजकुमार रत्नेश पिछले कई वर्षों से सामाजिक और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चाहे गरीबों की शादी करवाने का मामला हो या किसी बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करनी हो, वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए समाज के हर व्यक्ति से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

इस अवसर पर शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट के डॉक्टर बीके गुप्ता, सुधीर चंद्र पोरवाल, राधा कृष्ण गर्ग, गिरीश चंद्र पोरवाल, श्रीमती कनक लता पोरवाल, नवीन पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल, धर्मवीर बंसल, हर्ष रावत, वीरेन्द्र नेगी, अमित कुमार साहू, अमित राज, और शिव शंकर पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राज कुमार रत्नेश ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है। ठंड से परेशान गरीबों को राहत देकर समाज की जिम्मेदारी को निभाने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button