राशन घोटाले की जांच कराएं जिला प्रशासन के अधिकारी: शत्रुघ्न प्रसाद सिंह
कलेक्ट्रेट भवन के दक्षिणी द्वार पर सीपीआई के द्वारा आयोजित धरना व प्रदर्शन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन के दक्षिणी द्वार पर सीपीआई के हजारों कार्यकर्ताओं ने कई ज्वलंत मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए जिले के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारी से यह मांग की कि राशन घोटाले की जांच अविलंब करें। साथ ही जिले में बढ़ते अपराध पर भी जिला प्रशासन के अधिकारी शीघ्र अंकुश लगावें।
उन्होंने बखरी अनुमंडल के डीएसपी कुंदन कुमार को अविलंब निलंबित करने की मांग बिहार सरकार से की। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार शाम्हो-मटिहानी गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य शीघ्र चालू करें। बरौनी डेयरी को भ्रष्टाचार से शीघ्र मुक्त कराने की भी मांग की।उन्होंने जिले में जिन मतदाताओं का नाम मतदाता पुनरीक्षण में छूट गया है, उन्हें नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई कठिनाई इसमें अगर होती है तो हम उसके लिए हमेशा तैयार हैं। आप कभी इसकी चिंता ना करें। उन्होंने धरना के माध्यम से माननीय हाईकोर्ट के द्वारा निर्वाचन आयोग को दिए गए निर्देश की भी जानकारी लोगों के बीच साझा किया। पूर्व सांसद ने साफ तौर पर बिहार सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारी को आगाह किया कि अगर हमारी मांगों पर तेजी से काम नहीं होता है, तो आगे हम सभी महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मिलकर इस आंदोलन को और तेज करेंगे। इस धरना को तेघरा विधायक राम रतन सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, बछवारा के पूर्व विधायक व सीपीआई के जिला सचिव अवधेश राय, पूर्व एमएलसी उषा सहनी, सीपीआई के राज्य परिषद के सदस्य अनिल कुमार अंजान, एटक के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, एटक नेता प्रहलाद सिंह, शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह, महिला नेत्री ललिता कुमारी, खेत मजदूर नेता राजेंद्र सहनी, किसान सभा के जिला सचिव दिनेश, चंद्र भूषण सिंह, जुलम, एआईएसएफ के अध्यक्ष शंभू देवा, पूर्व प्रमुख मनोज पटेल, भूषण चौधरी, संजीव सिंह, आईए एफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, भूषण सिंह, रामचंद्र पासवान, किसान नेता रामाधार सिंह, रामाधार कुंवर, अशोक सिंह, सुमन कुमार, सत्यम, राजेश शर्मा, कैसर, रेहान, अमरनाथ सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी धरना को संबोधित किया।




