पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रशिक्षणरत आरक्षियों की बैरक, क्लास रूम व मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। आरक्षियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की समय-सारणी एवं विषयवस्तु की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी क्लास, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवासीय बैरकों में वेंटिलेशन, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को प्रशिक्षण में गुणवत्ता, अनुशासन व समयबद्धता पर विशेष बल देने हेतु प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों से भी संवाद स्थापित कर प्रशिक्षण से जुड़ी उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं व सुझावों की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी आदि अधिकारी/कर्माचारीगण उपस्थित रहे।



