सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अपने क्षेत्रों में अभियान का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालन करें सुनिश्चित: डीएम

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले में शुक्रवार से ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 से 25 दिसंबर तक चलेगा। अभियान की विधिवत शुरुआत कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता बेगूसराय, निदेशक डीआरडीए बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन की लोक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना तथा सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विशेष शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय लोक शिकायत पोर्टल एवं राज्य सरकार के पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन तथा नए आवेदनों की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन की गई सभी गतिविधियों की रिपोर्ट ‘प्रशासन गांंव की ओर’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को शासन एवं प्रशासन की सक्रियता का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस वर्ष सुशासन सप्ताह का आयोजन इस पहल की 5वीं वर्षगांठ के रूप में किया जा रहा है, जो पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button