भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की तरह कार्य कर रहा चुनाव आयोग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद बलिया का 22वां सम्मेलन फतेहपुर गांव में आयोजित

 

बेगूसराय ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद बलिया का 22वां सम्मेलन फतेहपुर गांव में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंद्रदेव शाह के द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अख्तर, अनोज कुमार और बबलू पासवान ने संयुक्त रूप से की। शोक प्रस्ताव कृष्ण कुमार उर्फ डब्लू ने पेश किया। उद्घाटन भाषण राजेंद्र चौधरी के द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन के द्वारा आहूत रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की तरह कार्य कर रही है। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा जाता है, लेकिन बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के संबंध में चुनाव आयोग के मुंह में दही जम चुका है। उन्होंने कहा कि वोटरों के अधिकार को छीनने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन के उम्मीदवार को विधानसभा में भेज कर बिहार में नई सरकार बनाना है। साहेबपुरकमाल भाकपा के सचिव सह पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा आप ही के पंचायत में मृत मतदाता को जिंदा दिखाया गया। इससे साबित होता है कि नफरत आधारित मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 किया गया है। केंद्र सरकार की साजिश का शिकार बिहार की जनता हो चुकी है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता साजिश रचने वालों को जरूर सबक सिखाएगी। मौके पर हरदेव सिंह, मिंटू सिंह, सनोज सरोज, राजेंद्र महतो, सुधीर महतो, अनिल राय, नित्यानंद सिंह, रमेश सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, रामरस पासवान, लोकनाथ महतो, मनोज सिंह, शिवजी यादव, राजा पोद्दार सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button