असम की नाबालिग को तस्करी से नेपाल जाने से किया गया उद्धार, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी: असम की एक नाबालिगों को तस्करी के बाद बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया जा रहा था।खोरीबाड़ी के पानीटंकी बॉर्डर पर एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संदेश राय है! गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के मेचीनगर का रहने वाला है। एसएसबी सूत्रों के अनुसार, असम की एक नाबालिग अपने दादा के साथ बेंगलुरु के एक होटल में काम करती थी। यहीं पर नाबालिग की मुलाकात गिरफ्तार व्यक्ति से हुई। फिर, उसके दादा की अनुपस्थिति में, गिरफ्तार व्यक्ति ने मौका पाकर बेंगलुरु की नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ नेपाल में घुसने की कोशिश की। सीमा पर एसएसबी जवानों को शक हुआ तो उन्होंने पहचान पत्र की जाँच की और पूरी घटना का खुलासा हुआ। बाद में, एसएसबी ने बचाई गई नाबालिग के साथ युवक को गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसबी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को आज सिलीगुड़ी न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताई गई की कार्रवाई बॉर्डर पिलर नंबर 90 से लगभग 200 मीटर भारत की ओर की गई। बचाई गई है। उसकी उम्र करीब 16 साल है। वह असम के गोलाघाट ज़िले की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक संदेश राय (उम्र 25 वर्ष), निवासी मेचीनगर, झापा (नेपाल), उसे बैंगलुरु से बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहा था और शादी का झांसा दे रहा था। लड़की ने बताया कि वह बैंगलुरु में अपने भाई के साथ रहती थी और एक होटल में काम करती थी। 14 अगस्त की रात दोनों बैंगलुरु से निकले, 16 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुँचे और पास के एक होटल में ठहरे। अगले दिन नेपाल जाने की कोशिश के दौरान SSB ने दोनों को पकड़ लिया।




