सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया रुद्राभिषेक, बोलें- सावन में पूर्ण होती है मनोकामनाएं

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी। सावन मास देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय है सावन में भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती जिससे मनुष्य सभी इच्छाएं पूर्ण होती है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर पंचायत सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मे श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ महाराज जी का विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक करने के उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित भक्त जनों के बीच व्यक्त किये। पूर्व मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में श्रावण मास का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना गया है इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करके मनुष्य जो अभिलाषा करता है वह निश्चित ही पूर्ण होती है भोलेबाबा बहुत ही कृपालु दयालु है वो अपने भक्तों को सदा मुंह मांगा वरदान देते हैं जिससे उसके सभी दुख पीड़ा का निवारण हो जाता है। रुद्रा अभिषेक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, बलराम सिंह, हिमांशु सिंह दीपक, किशन रावत, सानू सिंह राठौड़, अभिषेक यादव, पिंटू यादव, राजेश यादव, रोशन सिंह, सतीश यादव, राजेश सिंह, उत्तम लाल, गंगाराम रावत जितेंद्र रावत प्रधान कमलेश यादव, अवधेश यादव, अमित दीक्षित आदि प्रमुख लोगों ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button