कला-संस्कृति और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही सरकार: श्याम सहनी

बेगूसराय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हम सबों की एकजुटता जरूरी

 

अटल खेल भवन में कला, संस्कृति युवा विभाग की ओर से कला और संगीत के शिक्षकों की हुई बैठक

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। शुक्रवार को अटल खेल भवन में जिला कला, संस्कृति युवा अधिकारी श्याम सहनी की अध्यक्षता में बेगूसराय के कला और संगीत के शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों से परिचय प्राप्त करने के बाद युवा उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत हुई। जिसमें राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बेगूसराय की सफलता की रणनीति तय की गई। कला के विभिन्न विधाओं चित्रकला, संगीत, नृत्य, रंगमंच आदि को आगे बढ़ाने और उससे कैसे जिले के छात्र और युवाओं को लाभ मिलने पर विचार किया गया। विद्यालय स्तर पर साप्ताहिक कार्यशाला और प्रत्येक माह में एक प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बच्चे और युवाओं को कला से जुड़ने के लिए विद्यालय एवं जिला स्तर पर कला प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रवाद और देश प्रेम को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा निकालने पर विमर्श किया गया। जिले में सुचारू रूप से कला, संस्कृति और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कला शिक्षकों को पोर्टल पर पंजीकृत करने का निर्णय लिया गया। अपनी कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए अपने-अपने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए जिला कला, संस्कृति एवं युवा अधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि बेगूसराय की धरती कला, साहित्य एवं संस्कृति में उर्वर है। यहां की चित्रकला, रंगमंच आदि का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। हम सभी मिलकर बेगूसराय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में एक पहचान दिलाने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सरकार कला-संस्कृति और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है। हम सब मिलकर बच्चों और युवाओं को कला संस्कृति के इस गौरव गाथा से जोड़ें। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बारी-बारी से खुलकर अपने विचार रखें। शिक्षकों ने कला संस्कृति पदाधिकारी से अपने स्तर से जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को संगीत से संबंधित उपकरण में उपलब्ध कराने की अपील की। बता दें कि बेगूसराय जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कला, संस्कृति युवा अधिकारी श्याम सहनी के नेतृत्व में जिला में लगातार कला, संस्कृति और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के नाटक, प्रदर्शनी आदि का आयोजन हो रहा है। लगातार नुक्कड़ नाटक, प्रचार-प्रसार और जागरूकता रथ निकाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button